इजराइल ने हमास के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया: नेतन्याहू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 09:05 PM
इजराइल ने हमास के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया: नेतन्याहू
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल ने हमास के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है. नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हाल में हुए एक हवाई हमले में मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की परोक्ष तौर पर पुष्टि कर दी.
नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए सिनवार को इजराइली हमलों में मारे गए हमास नेताओं की सूची में शामिल किया. मोहम्मद सिनवार हमास नेता या’ा सिनवार का भाई है, जो सात अक्टूबर 2023 के हमले का एक मास्टरमाइंड था. या’ा सिनवार को पिछले साल इजराइली सेना ने मार गिराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu