इजरायल के प्रधानमंत्री दो अप्रैल से भारत की यात्रा पर

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 20 Mar 2022 11:17 AM
ऑडियो सुनें

यरुशलम. इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भारत-इजरायल संबंधों को परस्पर ‘‘सराहना और सार्थक सहयोग’’ पर आधारित बताते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर अप्रैल के पहले सप्ताह में भारत का दौरा करेंगे.

इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच नवाचार और प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और साइबर और कृषि एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है. इजरायल के प्रधानमंत्री के विदेश मीडिया सलाहकार ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शनिवार, दो अप्रैल 2022 को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे.’’

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात पिछले वर्ष अक्टूबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) से इतर हुई थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के अपने समकक्ष बेनेट को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. यह यात्रा दोनों देशों और नेताओं के बीच महत्वपूर्ण संबंध की पुष्टि करेगी तथा इजरायल और भारत के बीच संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर होगी. सूत्रों ने  बताया कि यह दो से पांच अप्रैल तक चार दिवसीय दौरा होगा.

मीडिया सलाहकार ने कहा, ‘‘यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक गठबंधन को आगे बढ़ाना और मजबूत करना एवं द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करना है. इसके अलावा, दोनों नेता नवाचार, अर्थव्यवस्था, अनुसंधान एवं विकास, कृषि तथा अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.’’

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO : परीक्षा हाल में नकल करते दिखा साहिल वाकोडे तो प्रोफेसर ने मोबाइल जब्त किया और परीक्षा से बाहर कर दिया, गर्लफ्रेण्ड को फोन करके मानी अपनी गलती, IIT बॉम्बे सुसाइड केस नए मोड़ पर
  2. 2 PSC घोटाला : एक पद की कीमत 65 लाख, तीन करोड़ से अधिक मिले, सोनवानी के एनजीओ को सीएसआर फण्ड से मिला 45 लाख, ईडी ने आरोप पत्र पेश किया
  3. 3 No UPI Day : व्यापारियों ने यूपीआई टैक्स का किया विरोध, ग्राहकों से मांगा कैश, क्यूआर कोड स्कैनर को काले कपड़े से ढंककर विरोध जताया
  4. 4 राजधानी से सटे बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे, सीएम विष्णु देव साय की सौगात
By www.navabharat.news