राजनीति संबंधी समन्वय समिति की बैठक में मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया: थरूर

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 11:47 AM
राजनीति संबंधी समन्वय समिति की बैठक में मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया: थरूर
ऑडियो सुनें

उदयपुर. कांग्रेस के यहां आयोजित ंिचतन शिविर के आखिरी दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि राजनीति संबंधी समन्वय समिति में खुलकर चर्चा की गई और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया. राजनीति संबंधी समन्वय समिति के सदस्य थरूर ने अपने साथी नेताओं के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक समिति के सदस्यों द्वारा बीती रात के मंथन के बाद इसके कुछ सदस्य सामूहिक तस्वीर के लिए एकत्रित हुए. यह चर्चा इस बात की ठोस मिसाल है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र कायम है.’’ उन्होंने कहा कि गहन मंथन किया गया और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया.लोकसभा सदस्य थरूर कांग्रेस के ‘जी23’ समूह के भी सदस्य हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news