नापसंद किए जाने वाले शख्स का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण होता है: शाहिद कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Mar 2023 07:05 PM
नापसंद किए जाने वाले शख्स का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण होता है: शाहिद कपूर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपनी पहली वेब सीरीज ‘‘ फ़र्जी’ की कामयाबी से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा निभाया गया किरदार सन्नी लोगों को पसंद आया. दरअसल, कपूर ने वेबसीरीज में सनी का किरदार निभाया है जो प्रतिभाशाली पेंटर होता है लेकिन वह जाली नोट छापने लगता है.

अभिनेता ने कहा कि जब आप ऐसे शख्स का किरदार निभाते हैं जिसे समाज में नापसंद किया जाता है या ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप दोस्ती नहीं करना चाहेंगे तो यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. कपूर ने डिजिटल माध्यम से पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि इसलिए आपके लिए यह अहम है कि आप उसे (किरदार को) उनसे (दर्शकों से) पसंद कराएं.

25 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाले कपूर ने कहा कि प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुई आठ कड़ियों वाली ‘फजर्Þी’ सीरीजÞ की कामयाबी ने उन्हें ‘गहरा संतोष प्रदान किया’ है. इस सीरीजÞ का निर्देशन ‘द फैमली मैन’ के निर्माता राज निदिमोरु और कृष्ण डीके ने किया है. ‘फजर्Þी’ में विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर और भुवन अरोड़ा ने भी अभिनय किया है.

कपूर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करने की थी कि लोग सनी के लिए सहानुभूति महसूस करें. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से हैरत हुई कि सीरीज को सभी क्षेत्रों के लोगों ने पंसद किया. अभिनेता ने कहा, ‘‘ सीरीज के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे मेरे चालक से लेकर मेरे एनआरआई (अप्रवासी) रिश्तेदारों तक ने खुद को ‘कनेक्ट’ महसूस किया.’’ कपूर के मुताबिक, हर सामग्री का अपना मूल दर्शक होता है और फिल्म या सीरीजÞ की गुणवत्ता की वजह से कभी कभी दर्शकों की संख्या थोड़ी बढ़ जाती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu