जयशंकर, फिजी के राष्ट्रपति कटोनिवेरी ने ‘सौरीकरण परियोजना’ का उद्घाटन किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 Feb 2023 03:25 PM
ऑडियो सुनें

सुवा: विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के राष्ट्रपति रातू विलीमे कटोनिवेरी ने मुख्य रूप से भारत द्वारा वित्त पोषित 13 लाख डॉलर की सौरीकरण परियोजना का इस दक्षिण प्रशांत देश में बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। दोनों नेताओं ने फिजी के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘स्टेट हाउस’ में ‘सोलराइजेशन आॅफ पैसिफिक हेड्स आॅफ स्टेट रेजीडेंसेज’ परियोजना का मिलकर उद्घाटन किया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सुवा के ‘स्टेट हाउस’ में फिजी के राष्ट्रपति रातू विलीमे कटोनिवेरी से मुलाकात कर खुशी हुई। हमने स्टेट हाउस के सौरीकरण (की परियोजना) का मिलकर उद्घाटन किया। यह प्रशांत द्वीप समूह में भारत के सहयोग की श्रृंखला की शुरुआत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सौर गठबंधन का संस्थापक सदस्य फिजी सतत विकास में एक मजबूत साझीदार है।’’ सूत्रों ने बताया कि ‘यूनाइटेड नेशन रेजिडेंट कोआॅर्डिनेटर’ और प्रशांत द्वीप विकास मंच (पीआईडीएफ) के बीच सुवा में जून 2020 में इस परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए थे।

तेरह लाख डॉलर से अधिक की लागत वाली दो साल की इस परियोजना को मुख्य रूप से ‘भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष’ ने वित्त पोषित किया है। परियोजना के तहत, राष्ट्रीय महत्व के भवनों पर फोटोवोल्टिक (पीवी) प्रणालियां स्थापित की जाएंगी।

पीवी एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जो धूप को सीधे विद्युत में परिर्वितत करती है। जयशंकर 12वें विश्व ंिहदी सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप देश की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।

प्रथम विश्व ंिहदी सम्मेलन 1975 में नागपुर में आयोजित किया गया था। अभी तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 11 विश्व ंिहदी सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। पिछला सम्मेलन 2018 में मॉरीशस में आयोजित किया गया था।

जयशंकर ने बृहस्पतिवार को फिजी का संसद सत्र भी देखा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फिजी में संसद सत्र का साक्षी बनकर और सांसदों से मुलाकात करके आज बहुत खुशी हुई। ंिहदी में दिए सम्बोधन के लिए मंत्री चरणजीत ंिसह जी का अभिनंदन।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav