जयशंकर ने काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 Jan 2024 12:55 PM
जयशंकर ने काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए…
ऑडियो सुनें

काठमांडू: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। जयशंकर 2024 में अपनी विदेश की पहली यात्रा पर बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा के दूसरे दिन देश में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करने से पहले सुबह-सुबह पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारे दोनों देशों के लोगों के कुशलक्षेम और भारत-नेपाल संबंधों के लिए प्रार्थना की।’’ काठमांडू के पूर्वी बाहरी भाग में पवित्र बागमती नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ नेपाल में सबसे प्रसिद्ध ंिहदू मंदिर है। दुनियाभर से हजारों ंिहदू श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

सदियों पुराना यह मंदिर ंिहदू देवता शिव को सर्मिपत हैं और वह पशुओं के संरक्षक पशुपति के अपने अवतार में यहां विराजमान हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav