जलगांव: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में जुलूस के दौरान पथराव के बाद तनाव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Aug 2024 05:58 PM
जलगांव: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में जुलूस के दौरान पथराव के बाद तनाव
ऑडियो सुनें

मुंबई: उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव शहर में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक हिंदू संगठन द्वारा निकाले गए विरोध जुलूस के दौरान एक वाहन शोरूम पर कुछ पत्थर फेंके गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विरोध जुलूस का आयोजन विभिन्न संगठनों के संयुक्त संगठन ‘सकल हिंदू समाज’ द्वारा किया गया था।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह घटना जलगांव शहर में आज सुबह सकल हिंदू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में निकाले गए जुलूस के दौरान हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने एक दोपहिया वाहन शोरूम पर कुछ पत्थर फेंके।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना में शोरूम का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सकल हिंदू समाज के सैकड़ों समर्थकों ने विरोध जुलूस में हिस्सा लिया और बाद में प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय गए तथा अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।’’

उन्होंने बताया कि घटना के कारण कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया, लेकिन स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर शहर में पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया है।

जलगांव शहर मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित है। सकल हिंदू समाज द्वारा नासिक जिले में भी इसी तरह का विरोध जुलूस आयोजित किया गया और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई।

शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ ंिहसा में वृद्धि देखी गई है। ‘बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस’ नामक एक गैर-राजनीतिक हिंदू धार्मिक संगठन ने दावा किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय को पांच अगस्त से 48 जिलों में 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav