जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने पुंछ में मादक पदार्थ के धंधे में शामिल दो लोगों की संपत्ति कुर्क की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 12:16 PM
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने पुंछ में मादक पदार्थ के धंधे में शामिल दो लोगों की संपत्ति कुर्क की
ऑडियो सुनें

पुंछ/जम्मू: जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले में मादक पदार्थों के धंधे में कथित तौर पर शामिल दो लोगों की संपत्ति कुर्क की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थों के धंधे में संलिप्त आरोपी शकर दीन की संपत्ति कुर्क की है, जिसमें देगवार-टेरवान गांव में स्थित उसका घर शामिल है।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का धंधा करने, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अन्य आरोपी मोहम्मद यासीन की एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav