जम्मू-कश्मीर: दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार में शामिल आरोपियों के घरों पर छापेमारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 30 Nov 2024 01:17 PM
जम्मू-कश्मीर: दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार में शामिल आरोपियों के घरों पर छापेमारी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी और ंिहसक गतिविधियों के लिए उकसाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार करने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच के तहत श्रीनगर में कई स्थानों पर छापे मारे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेरगढ़ी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज एक मामले में श्रीनगर शहर के बटमालू और एचएमटी इलाकों में छापे मारे गए। अधिकारी ने बताया कि उन कुछ व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है, जो विरोधियों के इशारे पर “लोगों को गैरकानूनी व ंिहसक गतिविधियों के लिए भड़काने के लिए झूठी सूचनाएं फैलाने में शामिल थे।’’

उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिला पुलिस ने एनआईए अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बोनपोरा, बटमालू के रहने वाले ओबैस रियाज डार और एचएमटी, जैनाकोट के निवासी साहिल अहमद भट के घरों पर छापा मारा।

प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी के दौरान अपराध में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के मामलों में शामिल और संदिग्धों के घरों पर छापे मारे जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital