झारखंड: कोयला खदान हमले के मामले में एनआईए ने छापेमारी की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jun 2024 12:21 PM
झारखंड: कोयला खदान हमले के मामले में एनआईए ने छापेमारी की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जबरन वसूली और एक कोयला खदान पर हमले से जुड़े एक मामले की जांच के तहत झारखंड में तीन जगहों पर व्यापक छापेमारी की। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक, विभिन्न संदिग्धों के रांची और हजारीबाग जिलों के अलग-अलग परिसारों पर बुधवार को छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण, एक फॉर्च्यूनर वाहन और कुछ दस्तावेज भी जब्त किये गये।
एनआईए ने बयान में बताया कि यह परिसर झारखंड में कुख्यात अमन साहू गिरोह से जुड़े लोगों से संबंधित हैं।

जांच एजेंसी ने इससे पहले झारखंड के लातेहार जिले में तेतरियाखंड कोयला खदान पर सुजीत सिन्हा, अमन साहू और अन्य गिरोहों के सदस्यों द्वारा किए गए हमले से जुड़े मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

एजेंसी ने बताया कि इन गिरोहों ने पैसे ऐंठने और सरकारी काम में बाधा डालने के लिए आपराधिक साजिश के तहत दिसंबर 2020 में यह हमला किया था।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav