कंगना रनौत ने एक्शन फिल्म की तैयारियां शुरू कीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 09:57 PM
कंगना रनौत ने एक्शन फिल्म की तैयारियां शुरू कीं
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी एक्शन फिल्म की तैयारियों के तहत फिर से व्यायाम शुरू कर दिया है. रनौत ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर यह जानकारी दी. अभिनेत्री ने हाल में फिल्म ह्लइमरजेंसीह्व की शूटिंग पूरी की है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है.

रनौत ने जिम में कसरत करते हुए अपनी एक वीडियो साझा की और उसके साथ लिखा, ह्लश्रीमती गांधी की भूमिका निभाने के लिए नियमित व्यायाम से दो साल का ब्रेक लेने के बाद अब मैंने फिटनेस रूटीन फिर से शुरू कर दिया है. आगामी एक्शन फिल्म के लिए खुद में बड़ा बदलाव करने को लेकर उत्सुक हूं.ह्व रनौत की पिछली फिल्म ह्लधाकड़ह्व थी, जो एक्शन पर आधारित थी. रनौत की आगामी फिल्म ह्लइमरजेंसीह्व भारतीय राजनीतिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना पर आधारित है. रनौत ने फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसका लेखन, निर्देशन और निर्माण भी किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu