कार्तिक पर फैसला मैच से पहले किया जाएगा : द्रविड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 01 Nov 2022 09:47 PM
कार्तिक पर फैसला मैच से पहले किया जाएगा : द्रविड़
ऑडियो सुनें

एडिलेड. दिनेश कार्तिक का अंतिम एकादश में स्थान खतरे में दिख रहा है और उन्होंने मंगलवार को यहां इंडोर अभ्यास सत्र में जमकर विकेटकींिपग की लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले किया जाएगा.

कार्तिक ने अभी तक जिन दो मैचों में बल्लेबाजी की है उनमें उन्होंने एक और छह रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए मैच के दौरान वह पीठ दर्द से परेशान रहे. ऋषभ पंत ने अभ्यास नहीं किया और जिन खिलाड़ियों की अंतिम एकादश में जगह सुरक्षित है उनमें से भी अधिकतर मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के लिए नहीं आए.

द्रविड़ ने अभ्यास से पहले संवाददाताओं से कहा,‘‘ वह (कार्तिक) आज अच्छी स्थिति में दिख रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वह बाउंसर को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उपचार के बाद आज सुबह वह काफी अच्छी स्थिति में लग रहा था. हम उसकी चोट का आकलन कर रहे हैं और आज अच्छे अभ्यास सत्र के बाद वह कल सुबह कैसी स्थिति में होते हैं यह देखना होगा. अंतिम फैसला कल किया जाएगा.’’ द्रविड़ जब से मुख्य कोच बने हैं तब से अगर वह किसी खिलाड़ी की उपलब्धता को लेकर सुनिश्चित नहीं होते तो इसका मतलब होता है कि उसे अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावन कम है.

विकेटकींिपग का अभ्यास करते समय कार्तिक सहज नहीं दिखे और कुछ अवसरों पर उन्हें गेंद संभालने में दिक्कत हुई. संभवत अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे कार्तिक को फिनिशर की भूमिका में टीम में चुना गया लेकिन आॅस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर अभी तक वह संघर्ष करते नजर आए हैं.

द्रविड़ ने उनका बचाव करते हुए कहा, ‘‘कार्तिक जैसे खिलाड़ी का आकलन करना मुश्किल है. उनको बहुत अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आखिरी क्षणों में केवल एक गेंद खेली और नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने सूर्यकुमार के साथ अच्छी साझेदारी निभाई.’’ सूर्यकुमार के साथ 52 रन की साझेदारी में कार्तिक का योगदान छह रन का था.

विश्व कप के दौरान विराट कोहली बमुश्किल ही अभ्यास सत्र छोड़ते हैं तथा यहां भी वह केएल राहुल, कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन के साथ इंडोर अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे थे. उन्होंने थोड़े समय तक बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद राहुल की बल्लेबाजी पर करीबी नजर रखी. इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के साथ ही पर्याप्त समय बिताया.

कोहली संभवत: राहुल को बता रहे थे कि गेंद को थोड़ा जल्दी खेलने का प्रयास करें. उनकी मूवमेंट पैर को आॅफ स्टंप की तरफ ले जा रही है और शरीर का वजन भी आगे आ रहा है जिससे गेंद को विकेट पर खेलने, विकेट के पीछे कैच देने और पगबधा होने की अशंका बढ़ जाती है. कोहली ने राहुल को मूव करने की जगह शरीर को स्थिर रखने की सलाह दी.

हमने पिछले एक साल में राहुल का समर्थन किया है और यह आगे भी जारी रहेगा: द्रविड़

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को यहां कहा कि उन्होंने और कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले एक साल से केएल राहुल का पूरा समर्थन किया है जो टी20 विश्वकप में आगे भी जारी रहेगा. राहुल बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अब तक तीन मैचों में केवल 22 रन बनाए लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले मैच में उनकी जगह सुरक्षित लगती है.
द्रविड़ से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर राहुल की फॉर्म को लेकर सबसे अधिक सवाल किए गए.

उन्होंने कहा,‘‘ पिछले एक वर्ष में मैंने और रोहित ने केवल बातों में ही नहीं मैदान पर भी राहुल का पूरा समर्थन किया है.’’ द्रविड़ से पूछा गया कि क्या राहुल की फॉर्म ंिचता का विषय है, उन्होंने कहा,‘‘ कतई नहीं. मेरा मानना है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है और उसका रिकॉर्ड यह साबित करता है. उसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. उसने शानदार बल्लेबाजी की है और टी20 मैचों में कभी ऐसा होता है.’’ द्रविड़ ने कहा, ‘‘ इस टूर्नामेंट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए काम आसान नहीं है. उसने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार पारी खेली थी. उसने मिशेल स्टार्क और पैट कंिमस के सामने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. ’’

द्रविड़ ने स्पष्ट किया कि कम से कम इस टूर्नामेंट में राहुल को बाहर नहीं किया जाएगा और उम्मीद जताई कि अगले चार मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि अगले तीन या चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा. हम उसके कौशल के बारे में जानते हैं जो कि यहां की परिस्थितियों के अनुकूल हैं.’’ मुख्य कोच आॅस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में राहुल की योग्यताओं को गिनाने में भी पीछे नहीं रहे.

द्रविड़ ने कहा,‘‘ वह बैकफुट का शानदार बल्लेबाज है और यहां की परिस्थितियों में इस तरह के बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है.’’ राहुल की आलोचनाओं के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘राहुल का समर्थन करना मुश्किल नहीं है क्योंकि लोग बाहर क्या बातें करते हैं उस पर हम ध्यान नहीं देते. हमारे दिमाग में कुछ आईडिया है और हम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हैं. ’’ उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण दिया कि किस तरह से उनकी फॉर्म को लेकर मीडिया पीछे पड़ा था. द्रविड़ ने कहा,‘‘ एक बार कोहली ने रन बना लिए तो आप दूसरे खिलाड़ी को देखने लगे. अगर अब राहुल रन बनाता है तो फिर आप देखेंगे कि अगला खिलाड़ी कौन होगा. यह काम का हिस्सा है मैं किसी का अपमान नहीं कर रहा हूं लेकिन पेशेवर खेल की यही प्रकृति है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu