खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका में राहुल गांधी के कार्यक्रम में नारेबाजी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 May 2023 10:35 PM
खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका में राहुल गांधी के कार्यक्रम में नारेबाजी की
ऑडियो सुनें

सांता क्लारा. अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान नारेबाजी की. इससे उनके संबोधन में कुछ देर के लिये व्यवधान आया. गांधी मंगलवार को सांता क्लारा में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान’ कार्यक्रम में बोल रहे थे, जब दर्शकों में से कुछ लोगों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में उनके और गांधी परिवार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए.

नारेबाजी के जवाब में अविचलित गांधी मुस्कुराए और कहा: ह्लस्वागत है, स्वागत है… नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकानह्व.
कांग्रेस के 52 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष इसके बाद दर्शकों में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और ‘भारत जोड़ो’ के नारों के साथ जवाब दिया.

उन्होंने कहा, ह्लहम गुस्सा नहीं करने जा रहे हैं, न हम आक्रामक होने जा रहे हैं. हम इसे ढंग से सुनेंगे. वास्तव में हम उनके प्रति स्नेहपूर्ण रखेंगे, उनके प्रति प्रेमभाव रखेंगे. क्योंकि यह हमारा स्वभाव है.ह्व भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने इस घटना की एक क्लिप ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ह्ल1984 के सिख नरसंहार (कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए) के लिए अमेरिका में राहुल गांधी के सामने नारेबाजी हुई…ऐसी नफरत की आग लगायी थी, जो अब तक नहीं बुझी.ह्व मालवीय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उनसे पूछा कि वह गांधी का विरोध करने के लिए खालिस्तान समर्थक तत्वों की तरफदारी क्यों कर रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ह्लवैसे यदि (क्लिप को)थोड़ा और सुनते तो देखते कि कैसे उन खालिस्तान की चाह रखने वालों का जवाब लोगों ने ‘भारत जोड़ो’ के नारे लगा कर दे दिया. एक बार तुम भी तिरंगा हाथ में लेकर जोर से बोलो ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो’. यकीन मानो – तुम्हारे जैसे देशद्रोही को भी अच्छा लगेगा.ह्व गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे. इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu