केकेआर के बल्लेबाजों का आत्मविश्वास कम हुआ है: मेंटोर ब्रावो

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 22 Apr 2025 01:14 PM
केकेआर के बल्लेबाजों का आत्मविश्वास कम हुआ है: मेंटोर ब्रावो
ऑडियो सुनें

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर (मार्गदर्शक) ड्वेन ब्रावो ने इस सत्र में आठ आईपीएल मैचों में फ्रेंचाइजी की पांचवीं हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी है लेकिन उन्होंने टीम की इस स्थिति के लिए ईडन गार्डन्स की बहुर्चिचत पिच को दोष देने से इनकार कर दिया।

केकेआर को सोमवार को यहां गुजरात टाइटंस के हाथों 39 रन से हार का सामना करना पड़ा। ब्रावो ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में ड्रेंिसग रूम के माहौल के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘आईपीएल एक कड़ा टूर्नामेंट है और जब आप अच्छी शुरूआत नहीं करते हैं, तो आप जानते हैं कि बल्लेबाज ऐसे दौर में चले जाते हैं, जहां उनका आत्मविश्वास डिग जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय यही हो रहा है। इसलिए जैसा कि मैंने कहा, हमें बस उनका समर्थन करते रहना होगा और उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारे बल्लेबाजों में अभी आत्मविश्वास की कमी है जिसके कारण वह रन नहीं बना पा रहे हैं।’’

ब्रावो ने कहा, ‘‘अच्छी फॉर्म आत्मविश्वास लाती है। और ईमानदारी से कहें तो इस समय हमारे पास वह आत्मविश्वास नहीं है।’’ ईडन गार्डन्स की पिच इस सत्र में सुर्खियों में रही है क्योंकि घरेलू टीम केकेआर को इससे मदद नहीं मिल रही है लेकिन ब्रावो ने पिच को दोष देने से परहेज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट में कुछ भी गड़बड़ नहीं है। मैं यहां विकेट के बारे में बात करने नहीं आया हूं। मुझे लगता है कि दोनों टीमें एक ही विकेट पर खेलती हैं। हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। उन्होंने हमसे बेहतर खेल दिखाया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital