केएल राहुल पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 09:29 PM
केएल राहुल पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना
ऑडियो सुनें

जयपुर. लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. लखनऊ ने बुधवार की रात को सवाई मानंिसह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 10 रन से जीत दर्ज की थी.

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘ टीम का वर्तमान सत्र में धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह पहला अपराध है और इसलिए कप्तान राहुल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है.’’ आईपीएल का लक्ष्य मैचों को तीन घंटे और 20 मिनट में समाप्त करना है लेकिन धीमी ओवर गति एक मुद्दा बनता जा रहा है जिसके कारण मैच चार घंटे से भी अधिक समय तक ंिखच रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu