कोरबा: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 20 मवेशियों की मृत्यु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 07:14 PM
कोरबा: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 20 मवेशियों की मृत्यु
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में कोरबा विकासखंड के केराकछार गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ गायों, सात बैलों और चार बछड़ों की मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जंगल में जब चरवाहे और मवेशी थे तब दोपहर वहां अचानक तेज बारिश होने लगी एवं इस दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरने से इन मवेशियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर दो चरवाहे भी मौजूद थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए.

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. बाद में पुलिस दल ने पशु चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आज पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में पशु चिकित्सा विभाग ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया. मृत पशुओं के मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu