कोरबा: कार में लगी आग, जिंदा जल गया शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 16 Apr 2025 01:39 PM
कोरबा: कार में लगी आग, जिंदा जल गया शख्स, जांच में जुटी पुलिस…
ऑडियो सुनें

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा के वनांचल क्षेत्र पसान के सूनसान इलाके में एक आल्टो कार में आग लगने के बाद उसके चालक सीट पर बैठा शख्स जिंदा जल गया। मंगलवार की देर रात हुए इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

घटना की हकीकत जानने के लिए पुलिस के साथ ही फारेंसिक की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गयी है। कार का रजिस्ट्रशन नंबर नही होने के कारण मृतक शख्स की पहचान नही हो सकी है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला युवक की हत्या के बाद कार में आग लगाने का प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर वनांचल क्षेत्र पसान स्थित है। मंगलवार की देर रात इसी मार्ग पर कारीमाठी मोड़ के पास एक आल्टो कार में अचानक आग लग गयी। सुबह के वक्त जब ग्रामीणों ने कार के पास जाकर देखा, तो कार के अंदर का हिस्सा पूरी तरह से जल गया था। वहीं कार के चालक सीट पर पूरी तरह से जले हुए एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पसान थाना प्रभारी एस के विश्कर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्राथमिक जांच में कार का नंबर प्लेट भी मौके पर नही मिल सका है। जिससे कि कार के पंजीयन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की जा सके। इस घटना को लेकर ग्रामीण जहां सड़क हादसे के बाद कार में आग लगने की आशंका जता रहे है। वहीं पुलिस इसे हादसा के साथ हत्या के एंगल में जांच कर रही है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital