कोटा उपभोक्ता अदालत ने ‘भ्रामक’ पान मसाला विज्ञापन के लिए सलमान खान को नोटिस जारी किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Nov 2025 10:45 PM
कोटा उपभोक्ता अदालत ने ‘भ्रामक’ पान मसाला विज्ञापन के लिए सलमान खान को नोटिस जारी किया

FILE PHOTO- Salman Khan

ऑडियो सुनें

कोटा. यहां की एक उपभोक्ता अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एक पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक ऐसे उत्पाद को ब­ढ़ावा देने के लिए ह्लभ्रामकह्व अभियान चलाया जा रहा है जो जन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है.

शिकायतकर्ता भाजपा नेता व अधिवक्ता इंदर मोहन सिंह हनी ने मांग की कि ऐसी हानिकारक वस्तुओं के विज्ञापनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और लोगों को गुमराह करने और ऐसे उत्पादों को ब­ढ़ावा देने के लिए सलमान खान को मिले सरकारी पुरस्कार वापस लिए जाएं. शिकायत के आधार पर कोटा जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई की अगली तारीख दिन 27 नवंबर तक खान और कंपनी से जवाब मांगा.

शिकायत में दावा किया गया कि पान मसाला कंपनी और सलमान खान केसर युक्त इलायची और केसर युक्त पान मसाला के विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने दलील दी कि जब केसर की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, तो यह पांच रुपये के पान मसाला पाउच में कैसे उपलब्ध हो सकता है? वकील ने दावा किया कि अभिनेता और कंपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं और युवा पान मसाला खाने की ओर आर्किषत होकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. शिकायतकर्ता के वकील रिपुदमन सिंह ने बताया कि पान मसाला कंपनी के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu