कोविड-19 : भारत में 1,054 नए मामले, 29 लोगों की मौत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 10:54 AM
कोविड-19 : भारत में 1,054 नए मामले, 29 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,054 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,35,271 हो गई, जबकि 29 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,685 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,132 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 233 की कमी आई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत है. देश में अब तक कुल 4,25,02,454 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में कोविड-19 रोधी टीकों की 185.7 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news