भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर कोविड का साया, स्ट्राइकर गुरजंत और कोच ग्राहम रीड पॉजिटिव पाए

बेंगलुरू: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के तैयारी शिविर पर बृहस्पतिवार को कोविड-19 का प्रकोप दिखा जब स्ट्राइकर गुरजंत ंिसह और मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पांच खिलाड़ी वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए और उन्हें यहां पृथकवास पर रखा गया है।

बुधवार सुबह आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था। संक्रमित लोगों में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। हॉकी इंडिया ने बिना किसी का नाम लिए मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल 2022 की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ’’

टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘गुरजंत और ग्राहम रीड संक्रमित हो गए हैं। टीम का वीडियो विश्लेषक भी पॉजिटिव पाया गया है।’’ यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के परिसर में चल रहे शिविर में 31 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें पीआर श्रीजेश, मनप्रीत ंिसह, पवन, ललित कुमार उपाध्याय, हरमनप्रीत ंिसह, वरूण कुमार और अमित रोहिदास शामिल हैं।

खिलाड़ी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद शिविर में पहुंचे हैं। शिविर 23 जुलाई को संपन्न होगा जिसके बाद टीम र्बिमंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button