नई दिल्ली: पूर्व डिप्टी पीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें छाती में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) के कारण अपोलो अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया है। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने आडवाणी की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया। अपोलो अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि लालकृष्ण आडवाणी अभी ICU में हैं और न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।
अपोलो अस्पताल में लालकृष्ण आडवाणी
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हेल्थ अपडेट लिया। 16 अक्टूबर को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार देर शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, 98 वर्षीय आडवाणी
अस्पताल प्रशासन ने बताया अब कैसी है सेहत
इस बीच अस्पताल प्रशासन ने उनकी हेल्थ अपडेट दिया है। बताया गया कि वरिष्ठ नेता का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। आडवाणी अभी ICU में हैं। न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा। उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। 98 वर्षीय आडवाणी को इससे पहले भी इस साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे थे और उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।