छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, आईटीबीपी के दो जवान घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 19 Oct 2024 03:05 PM
छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, आईटीबीपी के दो जवान घायल
ऑडियो सुनें

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में आईटीबीपी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था और जब वे अभियान से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के मोहंदी गांव के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं और उन्हें वनक्षेत्र से बाहर निकाला जा रहा है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। इस महीने की चार तारीख को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा में अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 38 नक्सलियों को मार गिराया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav