रायपुर. उत्तरी व दक्षिणी हवाओं के संगम के कारण प्रदेश का मौसम कुछ बदला है. मंगलवार को आसमान पर हल्के बादल थे. तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा. बस्तर में बारिश हुई. मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के अनुसार तापमान में उतार – चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना है. उत्तरी व दक्षिणी हवा का संगम दक्षिण छत्तीसगढ़ है. इसके कारण अगले 24 घंटे में एक – दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को सूर्य की तपिश कुछ कम थी. 10 फीसदी बादल छाए हुए थे. यहां अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम केंद्र ने रायपुर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41.5, पेण्ड्रारोड में 39.9, अंबिकापुर
में 38.5, जगदलपुर में 38, दुर्ग में 39.2 और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस था.
हल्के बादल, तापमान में उतार-चढ़ाव
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 06 Apr 2022 09:01 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 हादसा : इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया के दौरान हादसा, दो की मौत; 14 घायल, तेज हवा के कारण गिरा गेट, देखिए वीडियो
- 2 चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़: कम से कम 17 की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
- 3 भाजपा के कृषि मंत्री कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पहुंचे, उधर कार्यकर्ता बाट जोहते रह गए, अब मंत्री की शिकायत संगठन तक पहुंची
- 4 Rass Garba : परी हूं मैं.. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला छत्तीसगढ़ पहुंची तो उन्होंने रास गरबा खेलने की खूबसूरत अदा दिखाई.. वीडियो देखिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: