कृष्ण जन्माष्टमी पर कल बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश हुआ जारी….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Sep 2023 01:47 PM
कृष्ण जन्माष्टमी पर कल बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश हुआ जारी….
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस अवधि में पूरे राज्य में देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेगी। इसके साथ ही 7 सितंबर को होटल, बार, क्लब आदि भी बंद रहेगा, इस दिन यहां पर शराब नहीं परोसी जा सकेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए है।

बता दें कि देश भर में 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, इस​ दिन को सरकार ने ड्राई डे घोषित किया है। इस दिन शराब की सभी दुकानें बंद करने का निर्देश दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav