मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव का करेंगे शुभारंभ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Nov 2024 10:45 PM
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव का करेंगे शुभारंभ
ऑडियो सुनें

रायपुर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा. राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री 4 नवंबर को राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार 4 नवंबर को राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे. शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu