मध्य प्रदेश: पीवीसी पाइप बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 11 Apr 2025 12:36 PM
मध्य प्रदेश: पीवीसी पाइप बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी
ऑडियो सुनें

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में शुक्रवार तड़के एक पीवीसी (पॉलीविनाइल क्लोराइड) पाइप बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 3 में स्थित इकाई में लगी आग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटनास्थल से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन अभियान शुरू किया। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पीथमपुर नगर पालिका के मुख्य नगर अधिकारी ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि पीवीसी पाइप बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई है।

आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अग्निशमन र्किमयों को निर्बाध रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए पंद्रह टैंकर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन घंटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital