महाकुंभ: भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 03:16 PM
महाकुंभ: भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई
ऑडियो सुनें

महाकुंभ नगर: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वतंत्र देव ंिसह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी संगम में डुबकी लगाई।

सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘भूटान नरेश ने अपने पारंपरिक पोशाक में संगम में स्रान किया, जबकि मुख्यमंत्री अपने भगवा वस्त्र में थे। स्रान करते समय उनके साथ स्वतंत्र देव ने भी भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। स्रान करने वालों में हाल ही में महामंडलेश्वर बनाए गए संतोष दास सतुआ बाबा भी शामिल थे।’’ इससे पहले पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश विमान के जरिए लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे।

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण ंिसह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सोमवार को हवाईअड्डे पर कलाकारों ने भूटान नरेश के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बाद में भूटान नरेश उत्तर प्रदेश के राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया और उनकी मेजबानी की।

राजभवन में भूटान नरेश के सम्मान में एक रात्रिभोज का भी आयोजित किया गया, जिसमें भूटान के प्रतिनिधिमंडल, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital