महाराष्ट्र: भाजपा नेता राजन तेली ने पार्टी छोड़ी, शिवसेना में शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Oct 2024 01:37 PM
महाराष्ट्र: भाजपा नेता राजन तेली ने पार्टी छोड़ी, शिवसेना में शामिल…
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजन तेली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उनकी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूटीबी) में शामिल होने की योजना है।

तेली सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के प्रभारी थे। तेली ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में भाजपा के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे तथा उनके परिवार के पार्टी में शामिल होने के बाद से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राणे के बेटे निलेश के एकनाथ ंिशदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावनाओं संबंधी खबरों का हवाला देते हुए तेली ने कहा कि वह एक ही परिवार के सदस्यों को लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिए जाने के खिलाफ हैं।

राणे के छोटे बेटे नितेश सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली से विधायक हैं और उन्हें वहां से टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि, खबरों के अनुसार निलेश को शिवसेना के पास मौजूद सीट से मैदान में उतारा जाएगा। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीट में से 75 कोंकण क्षेत्र में हैं, जिनमें मुंबई की 36 सीट भी शामिल हैं।
तेली पहले अविभाजित शिवसेना का हिस्सा थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav