पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपये और नौकरी देगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के छह लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फडणवीस ने कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के पर्यटकों के परिजनों को नौकरी भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए (महाराष्ट्र के) लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की सहायता देने का फैसला किया है।’’

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर दूसरे राज्यों के पर्यटक थे। मृतकों में से छह महाराष्ट्र के थे – तीन ठाणे जिले के डोंबिवली, दो पुणे शहर और एक नवी मुंबई के पनवेल का निवासी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button