अजित पवार की मौत पर महाजन बोलीं, महाराष्ट्र ने एक सामंजस्यपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 28 Jan 2026 02:14 PM
अजित पवार की मौत पर महाजन बोलीं, महाराष्ट्र ने एक सामंजस्यपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया
ऑडियो सुनें

इंदौर: लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस सूबे ने एक सामंजस्यपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया है। महाजन ने इंदौर में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,”मैंने टीवी पर विभिन्न समाचार चैनलों पर विमान दुर्घटना के दृश्य देखे। मुझे पवार की मौत का बेहद दुख है। वह महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक जीवन की बड़ी हस्ती थे और विपक्षी नेताओं के साथ भी उनके अच्छे संबंध थे। वह समझदारी के साथ सबसे सामंजस्य बनाकर चलते थे।”

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता ने कहा कि पवार भरी सभा में अपनी गलती स्वीकार करने का साहस रखते थे और उनके इस गुण के कारण भी लोग उनका सम्मान करते थे। महाजन ने याद किया कि जब उन्होंने कुछ वर्षों पहले इंदौर में खो-खो की एशियाई स्पर्धा आयोजित की थी, तब पवार ने टीवी पर इसका सीधा प्रसारण देखकर उन्हें इस आयोजन के लिए बधाई दी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital