महायुति ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी: गडकरी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 23 Nov 2024 04:18 PM
महायुति ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी: गडकरी
ऑडियो सुनें

नागपुर: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को महायुति को बधाई दी और कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है।

निर्वाचन आयोग के दो बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, महायुति 288 विधानसभा सीट में से 210 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि भाजपा खुद 120 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, भाजपा-महायुति ने लगातार विकास को प्राथमिकता दी है और महाराष्ट्र की समग्र प्रगति एवं आकांक्षाओं के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के दृष्टिकोण से प्रेरित डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे जी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार को हार्दिक बधाई देता हूं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital