रायगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 01:57 PM
रायगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल…
ऑडियो सुनें

रायगढ़: नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का ओ पी जिंदल एयरपोर्ट पहुँचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, सांसद दीपक बैज एवं जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।

रायगढ़ के कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व योजनान्तर्गत सहायता राशि वितरित की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav