ममता बनर्जी ने सरकार को सूचित किए बिना पानी छोड़ने के लिए डीवीसी की आलोचना की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 Sep 2024 04:09 PM
ममता बनर्जी ने सरकार को सूचित किए बिना पानी छोड़ने के लिए डीवीसी की आलोचना की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी सरकार को सूचित किये बिना दोबारा ज्यादा जल छोड़ने के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की एक बार फिर आलोचना की है। बनर्जी ने राज्य में लगातार हो रही बारिश और डीवीसी द्वारा अनियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने पर ंिचता व्यक्त की।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, आज भारी बारिश हुई और कल डीवीसी ने हमें सूचित किए बिना 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार से संवाद किए बिना यह कदम उठाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ंिचता है कि अगर अगले तीन दिन में बारिश नहीं रुकी तो क्या होगा।’’ वह इससे पहले भी डीवीसी के बांधों से पानी छोड़े जाने को लेकर ंिचता जता चुकी हैं। हाल में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार दो बार पत्र लिखकर उनसे बाढ़ जैसे हालात के बीच हस्तक्षेप करने और सहायता राशि जारी करने का अनुरोध किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav