आपसी विवाद के बाद व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की, फंदे से लटककर आत्महत्या की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Jun 2023 12:28 PM
आपसी विवाद के बाद व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की, फंदे से लटककर आत्महत्या की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक व्यक्ति ने बुधवार को सुबह आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर कथित रूप से हत्या कर दी और फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब उनका दल घटनास्थल पर पहुंचा तो व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव घर में पड़े थे।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि दंपति के बीच सुबह लड़ाई हुई थी जिसके बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से चाकू घोंप दिया और बाद में खुद भी फंदे से लटक गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav