एशियाई 5 विश्व कप क्वालीफायर में मनदीप मोर, नवजोत होंगे भारतीय टीमों के कप्तान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 02:21 PM
एशियाई 5 विश्व कप क्वालीफायर में मनदीप मोर, नवजोत होंगे भारतीय टीमों के कप्तान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: डिफेंडर मनदीप मोर और मिडफील्डर नवजोत कौर ओमान में होने वाले आगामी एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में भारतीय पुरूष और महिला टीमों के कप्तान होंगे। पुरूष टूर्नामेंट 29 अगस्त से दो सितंबर तक खेला जायेगा जबकि महिला टूर्नामेंट 25 से 28 अगस्त तक होगा।

मिडफील्डर मोहम्मद राहील मोदीन टीम के उपकप्तान होंगे। पुरूष टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा, जुगराज ंिसह, दिप्सन टिर्की, मनजीत और मोर डिफेंस में होंगे। मिडफील्ड की कमान मंिनदर ंिसह और मोदीन के हाथ में होगी जबकि पवन राजभर और गुरजोत ंिसह फॉरवर्ड पंक्ति में रहेंगे।

महिला टीम की उपकप्तान ज्योति होगी। टीम में गोलकीपर बंसारी सोलंकी है जबकि डिफेंस में अक्षता ढेकाले, महिमा चौधरी और सोनिया देवी हैं। कप्तान नवजोत और अजमिना कुजूर मिडफील्ड संभालेंगी जबकि मरियाना कुजूर, ज्योति और डिपि मोनिका टोप्पो स्ट्राइकर हैं।

टीमें :

भारतीय पुरूष टीम :

गोलकीपर : सूरज करकेरा

डिफेंडर : जुगराज ंिसह, दिप्सन टिर्की, मनजीत, मनदीप मोर (कप्तान)
मिडफील्डर : मंिनदर ंिसह, मोहम्मद राहिल, मोदीन
फॉरवर्ड : पवन राजभर, गुरजोत ंिसह
स्टैंडबाय : प्रशांत कुमार चौहान, सुखंिवदर, आदित्य ंिसह, अरूण साहनी

भारतीय महिला टीम :

गोलकीपर : बंसारी सोलंकी

डिफेंडर : अक्षता ढेकाले, महिला चौधरी, सोनिया देवी
मिडफील्डर : नवजोत कौर (कप्तान), अजमिना कुजूर
फॉरवर्ड : मरियाना कुजूर, ज्योति, डिपि मोनिका टोप्पो
स्टैंडबाय : के रम्या, निशि यादव, प्रियंका यादव, रितान्या साहू ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav