मनिका का शानदार सफर क्वार्टरफाइनल में खत्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 May 2024 09:47 PM
मनिका का शानदार सफर क्वार्टरफाइनल में खत्म
ऑडियो सुनें

जेद्दा. भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का यहां ग्रैंड स्मैश टूर्नामेंट में शानदार सफर बृहस्पतिवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जापान की हिना हयाता से 1-4 से हारकर समाप्त हो गया. इससे पहले वह एलीट डब्ल्यूडब्ल्यूटी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं. वह इस लय को क्वार्टरफाइनल में जारी नहीं रख सकीं और दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हयाता से 11-7 6-11 4-11 11-13 2-11 से हार गयीं.

प्री क्वार्टर में उन्होंने दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी नीना मिट्टेलहम को हराया था. दूसरे दौर में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मान्यु को हराने के बाद बत्रा ने जर्मनी की नीना को 22 मिनट में 11-6, 11-9, 11-7 से मात दी. यह चार प्रयासों में इस प्रतिद्वंद्वी पर मनिका की पहली जीत थी. इस समय विश्व रैंकिंग में 39वें नंबर पर काबिज मनिका इस प्रदर्शन के बाद शीर्ष 25 में पहुंच जायेंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu