मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Nov 2024 08:37 PM
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान
ऑडियो सुनें

इंफाल. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि अफीम की खेती करने वालों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सिंह ने यह आश्वासन ऐसे समय में दिया है, जब कांगपोकपी जिले में सशस्त्र उत्पादकों के अफीम की खेती नष्ट करने का प्रयास करने वाली एक पुलिस टीम और ग्रामीण स्वयंसेवकों को कथित तौर पर निशाना बनाने का मामला सामने आया है.

शनिवार को माखन ग्राम प्राधिकरण ने मणिपुर सरकार को एक अल्टीमेटम जारी किया था, जिसमें कांगपोकपी जिले में अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ चार दिन के भीतर कार्रवाई करने की मांग की गई थी. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा, ”मैं गांवों में अफीम की खेती के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए माखन ग्राम प्राधिकरण की सराहना करता हूं. मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस अफीम की खेती करने वालों और उनके सहयोगियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार हैं.” उन्होंने सभी से ‘आगे आने और मणिपुर में मादक पदार्थ का कारोबार खत्म करने से जुड़े इस आंदोलन में शामिल होने’ का आग्रह भी किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu