मणिपुर: असम राइफल्स के र्किमयों पर घात लगाकर हमला किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 20 Sep 2025 01:53 PM
मणिपुर: असम राइफल्स के र्किमयों पर घात लगाकर हमला किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

इंफाल: मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल इलाके में स्थानीय निवासियों ने एक दिन पहले घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के दो जवानों के मारे जाने के विरोध में शनिवार सुबह प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों और उनके वाहन की तलाश में इलाके में अभियान संचालित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने पारंपरिक शोक पोशाक पहनकर नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर हमले की ंिनदा की। वे घटनास्थल से सिर्फ एक किलोमीटर दूर धरने पर बैठे थे। बाद में, महिलाओं ने हमले की ंिनदा करते हुए एक विरोध रैली निकाली और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की आलोचना की।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को नाम्बोल सबल लेइकाई इलाके में सशस्त्र लोगों के एक समूह ने अर्धसैनिक बल के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान नायब सूबेदार श्याम गुरुंग और राइफलमैन रंजीत ंिसह कश्यप के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital