मांकड़, पूरन और स्टोइनिस ने हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ को दिलायी जीत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 13 May 2023 08:14 PM
मांकड़, पूरन और स्टोइनिस ने हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ को दिलायी जीत
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. प्रेरक मांकड़ ( 45 गेंद में नाबाद 64 रन) की पहली अर्धशतकीय पारी के साथ मार्कस स्टोइनिस (25 गेंद में 40 रन) और निकोल्स पूरन (13 गेंद में नाबाद 44 रन) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से शिकस्त दी. मांकड ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाये जबकि स्टोइनिस ने दो चौके और तीन छक्के जड़े। पूरन ने तीन चौके और चार छक्के जड़ टीम की जीत सुनिश्चित की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu