कश्मीर में योग दिवस से पहले कई कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मुख्य समारोह का नेतृत्व

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 19 Jun 2024 03:46 PM
कश्मीर में योग दिवस से पहले कई कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मुख्य समारोह का नेतृत्व
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बुधवार को योग दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई और 21 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले मुख्य समारोह से पहले कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को कश्मीर आएंगे और शुक्रवार को सुबह यहां प्रसिद्ध डल झील के निकट एसकेआईसीसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य समारोह से पहले शहर और घाटी में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किये गये।

उन्होंने बताया कि यहां लाल चौक में प्रतिष्ठित घंटाघर के पास एक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों के एक समूह ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि दसवें योग दिवस के मौके पर यहां एसकेआईसीसी में एक योग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। घाटी में कई स्थानों पर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। श्रीनगर पुलिस ने एक्स पर कहा, “ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार, श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।ह्व भाषा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav