कन्नूर में तेल मिल में भीषण आग लगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 22 Nov 2025 12:18 PM
कन्नूर में तेल मिल में भीषण आग लगी
ऑडियो सुनें

कन्नूर: केरल के कन्नूर जिले में करुवंचल स्थित एक तेल मिल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गयी, जिसके कारण पूरा मिल जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार करुवंचल के वायत्तुपरम्बू स्थित ग्रामिका तेल मिल में सुबह 6.30 बजे आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि तलीपराम्बा से दो, पेंिरगोम एवं कन्नूर केंद्रों से एक-एक दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची और सुबह सात बजे से आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि तेल उत्पादन के लिए मिल में रखा हुआ सारा सामान (सभी उपकरण और सूखा नारियल) आग में जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। दमकलर्किमयों को आग पर काबू पाने में दो घंटे लग गये।

अधिकारियों ने बताया कि आग को आस-पास की इमारतों में फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय भी किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि दमकलर्किमयों को संदेह है कि आग शॉर्ट र्सिकट के कारण लगी होगी। इसके सटीक कारणों की पुष्टि मामले की जांच के बाद ही हो पाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital