दूसरी शादी करने पहुंचे मौलाना, विरोध करने पर की पहली पत्नी की पिटाई, तीन गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 16 Sep 2025 04:36 PM
दूसरी शादी करने पहुंचे मौलाना, विरोध करने पर की पहली पत्नी की पिटाई, तीन गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बरेली: बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में कथित तौर पर दूसरी बार निकाह करने पहुंचे एक मौलाना को पहली पत्नी से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौलाना हैदर हुसैन, उसके बहनोई रफीक अहमद और पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (महिला के पति और रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता) और धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, शाही याना क्षेत्र के ग्राम चक्रवात भगवतीपुर निवासी मौलाना हैदर हुसैन का निकाह दो फरवरी 2025 को र्निगस बेगम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही मौलाना और उसके परिजन इस रिश्ते से असंतुष्ट रहने लगे।

पुलिस के अनुसार इसी बीच मौलाना को कस्बे में रहने वाली एक अन्य युवती पसंद आ गई और रविवार को वह अपने पिता, बहनोई और करीब 12 रिश्तेदारों के साथ नवाबगंज में उस युवती से निकाह करने पहुंच गया।
पुलिस ने बताया कि जैसे ही र्निगस को इसकी सूचना मिली वह भी मौके पर पहुंच गई और उसने इस निकाह का विरोध किया तो मौलाना, उसके पिता और बहनोई ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital