मैक्सवेल की ऊंगली में फ्रेक्चर, आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 01 May 2025 12:02 PM
मैक्सवेल की ऊंगली में फ्रेक्चर, आईपीएल से हो सकते हैं बाहर
ऑडियो सुनें

चेन्नई: पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल की ऊंगली में फ्रेक्चर हो गया है और वह आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो सकते हैं। मैक्सवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी जिसमें वह सात रन बनाकर आउट हो गए थे। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल रात को सूर्यांश शेडगे ने खेला जिसमें पंजाब को चार विकेट से जीत मिली।

मैक्सवेल के साथी आस्ट्रेलियाई और पंजाब किंग्स के क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस ने ‘जियोस्टार’ से कहा ,‘‘ बदकिस्मती से मैक्सवेल की ऊंगली में फ्रेक्चर हो गया है। उसे लगा नहीं था कि चोट इतनी गंभीर होगी लेकिन यह है। उसका स्कैन कराया गया और नतीजा अच्छा नहीं है। लगता है कि वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेगा।’’

पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंंिटग ने कहा ,‘‘ हम विकल्प पर फैसला लेंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अभी हमें कुछ मैच और खेलने हैं। अभी हम उपलब्ध खिलाड़ियों में से ही विकल्प तलाश रहे हैं। हमारे पास अजमतुल्लाह उमरजइ, आरोन हार्डी और जेवियर बार्टलेट है। हम हालात के अनुरूप टीम संयोजन बनाते हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital