महबूबा ने जम्मू कश्मीर के युवाओं से आतंकवाद छोड़ने की अपील की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 25 Jun 2022 06:42 PM
महबूबा ने जम्मू कश्मीर के युवाओं से आतंकवाद छोड़ने की अपील की
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के युवाओं से आतंकवाद छोड़ने और अपनी जान बचाने की अपील करते हुए शनिवार को दावा किया कि उनकी (कश्मीरी युवाओं की) जान लेने पर सुरक्षा बलों को पैसे और पदोन्नति मिलती है.मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं रोज सुनती हूं कि तीन या चार युवक मारे गये हैं, जिसका मतलब है कि यहां स्थानीय भर्ती बढ़ गई है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘माता-पिता और बच्चों से मेरा अनुरोध है कि वे अपनी जान बचाएं क्योंकि आपकी जान लेना उनके (सुरक्षा बलों के) लिए फायदे की चीज है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इसके लिए उन्हें (सुरक्षा बलों को) पैसे और पदोन्नति मिलती है.’’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है और आने वाले समय में उसे अपने युवाओं की जरूरत पड़ेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news