दर्शक दीर्घा में मेस्सी, जोकोविच मियामी ओपन फाइनल में

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 29 Mar 2025 03:18 PM
दर्शक दीर्घा में मेस्सी, जोकोविच मियामी ओपन फाइनल में
ऑडियो सुनें

मियामी गार्डन्स: चौथी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने ग्रिगोर दिमित्रोव को हराकर मियामी ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया तो दर्शक दीर्घा में उनके लिये तालियां बजाने वालों में महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी शामिल थे।

जोकोविच ने 14वीं वरीयता प्राप्त दिमित्रोव को 6 . 2, 6 . 3 से हराया। अब सातवें मियामी ओपन खिताब के लिये उनका सामना 19 साल के गैर वरीय जाकूब मेंसिक से होगा जिन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को 7 . 6, 4 . 6, 7 . 6 से परास्त किया।

सैतीस वर्ष के जोकोविच अगर जीत जाते हैं तो यह उनका सौवां पेशेवर खिताब होगा। कोर्ट पर इंटरव्यू में जोकोविच ने मेस्सी की मौजूदगी का जिक्र किया । मेस्सी मेजर लीग फुटबॉल में इंटर मियामी के लिये खेलते हैं। उन्होंने बताया कि मेस्सी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लॉकर रूम में भी आये और उन्होंने एक दूसरे को तोहफे दिये।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital