तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक से कुचलकर नाबालिग की मौत, भारी विरोध प्रदर्शन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 02:45 PM
तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक से कुचलकर नाबालिग की मौत, भारी विरोध प्रदर्शन…
ऑडियो सुनें

कोलकाता: शहर के बेहाला चौरास्ता इलाके में शुक्रवार को सुबह सड़क पार करते समय, तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और कई वाहनों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों को तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। मृत लड़के के पिता सौरानिल सरकार का सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण व्यस्त डायमंड हार्बर रोड पर यातायात बाधित हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को संतरागाछी से पकड़ लिया गया है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav