सहारनपुर में बदमाशों ने विहिप नेता को गोली मारी, हालत खतरे से बाहर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 12 Aug 2023 02:29 PM
सहारनपुर में बदमाशों ने विहिप नेता को गोली मारी, हालत खतरे से बाहर
ऑडियो सुनें

सहारनपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार के यह जानकारी दी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि विहिप की सहारनपुर इकाई के सहमंत्री अभिषेक पण्डित (28) शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारी।

उन्होंने बताया कि गोली पण्डित के दायें हाथ में लगी, उन्हें उपचार के लिये तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। टाडा ने बताया कि पंडित ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी पण्डित पर हमले हो चुके हैं, जांच में पता चला है कि स्थानीय लोगों के साथ उनका कुछ विवाद था और उसकी भी जांच की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभिषेक की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav