भीड़ ने ‘पठान’ के खिलाफ प्रदर्शन किया, सिनेमा हॉल का डिस्प्ले बोर्ड तोड़ा, नौ हिरासत में लिए गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Jan 2023 07:54 PM
ऑडियो सुनें

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े लोगों के एक समूह ने रविवार शाम को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ का प्रदर्शन कर रहे एक सिनेमा हॉल के डिस्प्ले बोर्ड को तोड़ दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के भायंदर की है. उनके मुताबिक, खान और फिल्म के खिलाफ भीड़ द्वारा नारेबाजÞी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. उन्होंने बताया कि इस बाबत नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu