‘मोदी की गारंटी’ की कोई वॉरंटी नहीं है: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Mar 2024 06:21 PM
‘मोदी की गारंटी’ की कोई वॉरंटी नहीं है: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ की कोई वॉरंटी नहीं है. बनर्जी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को ‘बाहरी और बंगाल विरोधी करार दिया’ जो केवल चुनाव के दौरान राज्य में आते हैं.
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता राज्य का धन रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी.

ब्रिगेड परेड मैदान में ‘जन गर्जन सभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ” ‘मोदी की गारंटी’ की कोई वॉरंटी नहीं है. केवल ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस वादे निभाती हैं. भाजपा और उसके नेता बाहरी तथा बंगाल विरोधी हैं और इसी कारण उन्होंने राज्य के धन को रोक कर रखा है.” तृणमूल सांसद ने यह भी दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी का ”कोई नतीजा नहीं निकलेगा क्योंकि वे तो चुनाव में भाग लेंगे नहीं.” तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को विशाल रैली से अपना लोकसभा चुनाव अभियान शुरू किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu