असम में 1.59 लाख से अधिक लोगों को ‘विदेशी’घोषित किया गया है: हिमंत विश्व शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Feb 2024 07:28 PM
असम में 1.59 लाख से अधिक लोगों को ‘विदेशी’घोषित किया गया है: हिमंत विश्व शर्मा
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में 1.59 लाख से अधिक लोगों को अब तक ‘विदेशी’ घोषित किया गया है. उन्होंने कहा कि अन्य करीब 97,000 लोगों की ‘संदिग्ध’ मतदाता के रूप में पहचान की गई है. गृह विभाग का भी प्रभार संभालने वाले शर्मा ने कहा कि राज्य में संदिग्ध मतदाताओं की नागरिकता के मुद्दे से निपटने वाले 100 विदेशी (नागरिक) अधिकरण वर्तमान में संचालित हो रहे हैं. वह विधानसभा में विपक्षी एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम के एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अधिकरणों ने 31 दिसंबर 2023 तक 1,59,353 लोगों को विदेशी घोषित किया है. उन्होंने कहा कि विदेशी (नागरिक) अधिकरण ने पिछले साल के अंत तक 3,37,186 मामलों का निपटारा किया है और 96,149 मामले विभिन्न अधिकरणों में लंबित हैं. कांग्रेस विधायक शरमन अली अहमद के एक सवाल का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, आज की तारीख में राज्य में 96,987 संदिग्ध मतदाता हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 41,275 संदिग्ध मतदाताओं को विदेशी (नागरिक) अधिकरण का नोटिस मिलना अभी बाकी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu